11 Sep 2026 Patna
Hello
Hello
BREAKING

स्वतंत्रता दिवस पर बक्सर में गूंजा ‘बलात्कार मुक्त भारत’ का संकल्प

महिला अधिकार इकाई (माई), जो दिव्यभारत ट्रस्ट की एक इकाई है,

Admin 16 Aug 2026, 09:20 AM 174 views
स्वतंत्रता दिवस पर बक्सर में गूंजा ‘बलात्कार मुक्त भारत’ का संकल्प

बक्सर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिव्यभारत ट्रस्ट की इकाई महिला अधिकार इकाई (माई) की ओर से वार्ड नं. 21 के अंतर्गत जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम MND फाउंडेशन के साझा सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘बलात्कार मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ हुई।

कार्यक्रम में वार्ड नं. 21 की पार्षद श्रीमती अंजू सिंह, महिला अधिकार इकाई (माई) की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती बिंदु यादव एवं व्यावसायिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री अनन्या उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।

Hello

इस अवसर पर MND फाउंडेशन के सचिव डॉ. रासबिहारी शर्मा ने समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि मजबूत समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले। नीरज पांडेय (चुरामनपुर), राजेंद्र जी, जिला अध्यक्षा मीरा सिंह, रविता सिंह, ऋतु सिंह, सुमन दुबे, रूबी देवी, प्रियंका सिंह, डॉ. रासबिहारी शर्मा, कमल नारायण सिंह, यथार्थ राज, समीर, फैज़ान, अजीत कृष्ण एवं अमित सहित अनेक गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता से जोड़ना ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है। महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर आगे आने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में हर बेटी की सुरक्षा, हर महिला का सम्मान और ‘बलात्कार मुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Hello
Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube