नियाजीपुर, बक्सर | 24 अक्टूबर 2026 | DB Nation News
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महोत्सव का शुभारंभ
महावीर पूजा समिति ट्रस्ट, नियाजीपुर की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव-2026 का शनिवार को भव्य आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन आयोजित अंतरराज्यीय घोड़ा दौड़ शील्ड प्रतियोगिता में करीब 70 घोड़ों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। वीर हनुमान जी के जयघोष से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री सोनू कुमार राय तथा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णकांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं श्री शिवाजीत मिश्रा, श्री अजय सिंह साथ, श्री पिंटू सिंह अरियाव, श्री अंगद यादव, श्रीकांत तिवारी, छोटू मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं हनुमान आराधना के बाद अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई।
चार श्रेणियों में घोड़ों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता को पठ्ठा घोड़ा दौड़, नाकंद घोड़ा दौड़, दो दांत घोड़ा दौड़ और घोड़ी दौड़ की चार श्रेणियों में आयोजित किया गया। प्रत्येक श्रेणी में घोड़ों की गति, चाल और प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विभिन्न श्रेणियों के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
घोड़ी दौड़: प्रथम — हरेराम सिंह, एकौना; द्वितीय — लालजी यादव; तृतीय — मुन्ना सिंह।
नाकंद घोड़ा दौड़: प्रथम — विकी सिंह, नारायणपुर; द्वितीय — छोटू मिश्रा, केशोपुर।
दो दांत घोड़ा दौड़: द्वितीय — फरहान खान, मोतिहारी; तृतीय — मुन्ना पांडेय, सोनकीसुहिया।
फाइनल में ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने जीती शील्ड
प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला फाइनल रेस रहा, जिसमें चयनित घोड़ों को मैदान के छह चक्कर लगाने थे। दर्शकों की निगाहें आखिरी क्षण तक घोड़ों की रफ्तार और प्रदर्शन पर टिकी रहीं।
फाइनल मुकाबले में ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने पहला स्थान हासिल कर शील्ड अपने नाम की। इसके घोड़े के स्वामी बिटु यादव, पटना रहे। वहीं ‘बक्सर एक्सप्रेस’ के साथ योगीन्द्र ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अजय सिंह साथ, बक्सर के घोड़े ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निष्पक्ष निर्णय के लिए मैदान में तैनात रहे निर्णायक
प्रतियोगिता को निष्पक्ष और नियमबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए मैदान के अलग-अलग हिस्सों में निर्णायकों की तैनाती की गई थी। घोड़ों की चाल एवं निर्धारित मानकों के आधार पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले घोड़ों को अयोग्य घोषित करने का प्रावधान भी रखा गया था। अंतिम परिणामों के बाद विजेताओं को शील्ड और कप देकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हृदयानंद पाठक, सचिव श्री रविशंकर पाठक, डॉ. नवीन शंकर पाठक, श्री अभय शंकर पाठक, श्री लक्ष्मण ठाकुर, श्री मनबोध पाठक, श्री परशुराम पाठक, श्री अवध पाठक, श्री त्रिलोकी नाथ पाठक, श्री सुरेन्द्र पाठक, डॉ. धनजी पाठक, श्री शंभूनाथ पाठक, श्री परमा साहनी, श्री जगनारायण यादव, श्री प्रेम शंकर पाठक, श्री आर्यन शंकर पाठक, श्री सुभाष राय, श्री रुदल राय, मुकेश कुमार पाठक, शंभू खरवार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
परंपरा और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
महोत्सव के पहले दिन की शानदार शुरुआत ने नियाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना दिया। घुड़दौड़ के रोमांच के साथ धार्मिक आस्था और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। महावीर पूजा समिति ट्रस्ट का यह आयोजन क्षेत्र की पारंपरिक विरासत को सहेजने और उसे व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
DB Nation News | ख़बर नहीं, नज़रिया







.png)




