26 Oct 2026 Patna
Hello
Hello
BIHAR

चौसा में ‘माई’ कार्यालय का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण का संकल्प

महिला अधिकार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा; घर में बने उत्पादों को ‘माई’ उपलब्ध कराएगी बाजार

Admin 06 Oct 2026, 10:12 AM 78 views
चौसा में ‘माई’ कार्यालय का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण का संकल्प

चौसा, बक्सर। महिला अधिकार इकाई (माई) के चौसा कार्यालय का मंगलवार को चौसा बाजार स्थित रामलीला मंच पर समारोहपूर्वक उद्घाटन हुआ। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, बिहार के सदस्य राजू खरवार ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदा चौरसिया ने की, जबकि संचालन ई० अरुण कुमार ओझा ने किया।

कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया। माई की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अंनया उपाध्याय ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को माई बाजार उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में धूप, सैनिटरी पैड, थ्रेड बैंगल सहित कई उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जबकि दीपावली के लिए दीया और मोमबत्ती भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

Hello

चंदा चौरसिया ने कहा कि चौसा का यह कार्यालय किसी राजनीतिक उद्देश्य का मंच नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए एक सामाजिक पहल है। कार्यक्रम में बक्सर चेयरमैन कमरुन निशा सहित अन्य अतिथियों ने भी महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

अंत में बिंदु यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में बबिता गुप्ता, शुमन, शबनम, संगीता, पिंकी, आलका, मीरा कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share:
Tags: BIHAR News Bihar

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube