04 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BREAKING

जिंदगी में कभी RSS-BJP के लिए काम नहीं करूंगा, रिंटू पॉल को TMC ऑफिस में ले जाकर पीटा, Video वायरल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति हाथ जोड़

Admin 28 May 2026, 12:18 AM 24 views
जिंदगी में कभी RSS-BJP के लिए काम नहीं करूंगा, रिंटू पॉल को TMC ऑफिस में ले जाकर पीटा, Video वायरल

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक हिंसा शुरू हो गयी है. बीरभूम जिले के नानूर विधानसभा के अंगोरा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक रिंटू पॉल को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे मजबूर किया कि वह हाथ जोड़कर गांव के लोगों से माफी मांगे. साथ ही बार-बार यह भी कहने को कहा कि वह अब भविष्य में कभी आरएसएस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम नहीं करेगा.

टीएमसी ऑफिस में रिंटू पॉल को बेरहमी से पीटा
बीरभूम के नानूर की इस घटना पर भाजपा नेता श्यामापद मंडल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि टीएमसी ऑफिस में संघ के स्वयंसेवक रिंटू पॉल के साथ 25-26 तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की. उसे हाथ जोड़कर यह कहने के लिए मजबूर किया कि वह बीजेपी के लिए काम नहीं करेगा. ग्रामीणों से माफी मांगने के लिए भी बाध्य किया गया.

Hello

भाजपा और संघ छोड़ने के लिए मजबूर कर रही तृणमूल
श्यामापद मंडल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अभी से लोगों को संघ और भाजपा छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है. उन्होंने कहा कि वह घर में खाना खा रहे थे. जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली, उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी और जिले के एसपी से बात की और कार्रवाई करने की मांग की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिंटू पॉल को जान से मारने की भी दी धमकी – मंडल
उन्होंने कहा कि जब उनके पास यह वीडियो आया, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको डाला, ताकि लोगों को पता चल सके कि बंगाल में क्या हो रहा है. श्यामपद मंडल ने कहा कि रिंटू पॉल को संघ की गतिविधियां बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. उन्होंने कहा कि वह टीएमसी की इस गंदी, आतंकी राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं.

Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube