04 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BREAKING

PHOTOS: झारग्राम में सड़क किनारे दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

PM Modi Enjoyed Jhalmuri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में लोगों को चौंका दिया. पीएम मोदी का काफिला अचा�

Admin 28 May 2026, 12:36 AM 26 views
PHOTOS: झारग्राम में सड़क किनारे दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

PM Modi Enjoyed Jhalmuri: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार करने झारग्राम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का दिल जीत लिया. विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार के लिए रविवार को यहां आये प्रधानमंत्री का काफिला अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान के सामने रुका.

दुकनदार से बात करते प्रधानमंत्री.
पीएम मोदी के काफिले के रुकते ही वहां अचानक लोगों की भीड़ जुट गयी. लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे. अपनी गाड़ी से निकल कर पीएम मोदी झालमुड़ी की दुकान पर गये. वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाया. वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाया और खुद भी खायी.

Hello

दुकानदार ने ठोंगे में पीएम को दिया झालमुड़ी.
दुकान पर स्थानीय महिलाओं से भी उन्होंने बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज कालेज चौराहे पर स्थित ‘स्वपनलाल स्पेशल मुरी’ की दुकान में रुककर सभी को चौंका दिया. पीएम मोदी ने दुकान मालिक विक्रम साह से कहा कि अच्छा वाला झालमुड़ी खिलाओ.

Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube