28 Jul 2026 Patna
Hello
Hello
BIHAR

राजगीर मलमास मेला हत्याकांड: जनसुराज के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता दी

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

Admin 26 Jun 2026, 04:42 AM 74 views
राजगीर मलमास मेला हत्याकांड: जनसुराज के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता दी

डीबी नेशन न्यूज | नालंदा

राजगीर मलमास मेला हत्याकांड: जनसुराज के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता दी

Hello

नालंदा। राजगीर में आयोजित मलमास मेला के दौरान 14 जून 2026 को झुकीं बाबा मंदिर परिसर में हुई दो युवकों की हत्या मामले में जनसुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती एवं पूर्व विधायक श्री किशोर मुन्ना और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार 'विभूति' के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने दीप नगर प्रखंड के जनपुर गांव निवासी मृतक चिंटू एवं श्रवण पासवान के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

शिष्टमंडल ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा एवं आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Hello

नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Share:
Tags: BIHAR News Bihar

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube