बक्सर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रामरेखा घाट, बक्सर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि “योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है।” योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।
प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग करने और समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान देने की अपील की।








.png)



