Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार सुबह एक निजी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया. हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में अगलगी के बाद मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल प्रशासन की मुस्तैदी से तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव अभियान के दौरान 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. वही दम घुटने से चार मरीजों की मौत हो गई. अब इस मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य ने आंखों देखा हाल बताया है.
खिड़की-दरवाजे तोड़कर घुसी रेस्क्यू टीम
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने भी घटना में चार मौत की पुष्टि की है. मौके पर FSL की टीम पहुंची है और घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ICU वार्ड में आग लग गयी थी. यह भी बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई.
फायर ब्रिगेड टीम के जवान ने क्या बताया?
मौके पर मौजूद फायरमैन ने बताया, “हमें लगभग 3.50 बजे सूचना प्राप्त हुई और हम 4 बजे मौके पर पहुंच गए थे. मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि चौथी मंजिल पर स्थित ICU वॉर्ड में आग लगी हुई है. हमने रेस्क्यू अभियान चलाकर वहां से 15 से 20 मरीजों को निकाला. उन मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है. अब परिस्थिति नियंत्रण में है.”








.png)




