28 Jul 2026 Patna
Hello
Hello
BIHAR

जिला पदाधिकारी ने SDRF भवन का किया निरीक्षण, मानसून व बाढ़ तैयारियों की ली समीक्षा

मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज

Admin 24 Jun 2026, 07:40 AM 38 views
जिला पदाधिकारी ने SDRF भवन का किया निरीक्षण, मानसून व बाढ़ तैयारियों की ली समीक्षा

DB Nation News बक्सर : आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने SDRF भवन का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बक्सर जिले में तैनात SDRF टीम की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों और बचाव उपकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Hello

जिला पदाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को SDRF के सहयोग से आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मियों की क्षमता और बेहतर हो सके।

वहीं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक संपर्क पथों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का निर्देश दिया गया, जिससे बाढ़ या अन्य आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि SDRF भवन में कुल 60 बीएम बोट, पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, स्विमिंग ट्यूब सहित अन्य जरूरी बचाव उपकरण उपलब्ध हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी उपकरणों के नियमित रख-रखाव, जांच और उपयोग के लिए हमेशा तैयार रखने का निर्देश दिया।

Hello

उन्होंने अधिकारियों एवं SDRF कर्मियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने और मानसून के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

Share:
Tags: BIHAR News Bihar

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube