12 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BREAKING

भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना किया प्रकट

Admin 12 Jun 2026, 02:37 AM 39 views
भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

DB NATION NEWS : बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पुलिस अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने जिले लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

टक्कर इतनी भयावह थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अधिकारी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में मधेपुरा के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, मधेपुरा के ही अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार और मधेपुरा के ही रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान शामिल थे। साजन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। साजन कुमार कैमूर जिला के मोहनिया के रहने वाले हैं। नीरज कुमार गया जिले के डिहुरी के रहने वाले हैं, वहीं ज्ञानेंद्र अमरेन्द्र कटिहार जिले के मनिहारी के निवासी हैं, जबकि चालक ज्योति मधेपुरा जिले के अमरपट्टी का रहने वाला था।

Hello

इस हृदयविदारक घटना से पूरा बिहार सहम गया। पुलिस महकमा में मातम पसर गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube