28 Jul 2026 Patna
Hello
Hello
NATIONAL

माँ निर्मला देवी फाउंडेशन का नाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा संरक्षण का दिया संदेश

संस्था के अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कहा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत

Admin 05 Jul 2026, 09:35 AM 49 views
माँ निर्मला देवी फाउंडेशन का नाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा संरक्षण का दिया संदेश

DB Nation News : बक्सर। समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित माँ निर्मला देवी फाउंडेशन (एम.एन.डी. फाउंडेशन) के तत्वावधान में रविवार को नाथ मंदिर घाट पर \"गंगा स्वच्छता एवं स्वच्छ-सुंदर घाट\" जन-जागरूकता अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर, घाट की सीढ़ियों एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य गंगा तट एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना था। स्वयंसेवकों ने घाट पर मौजूद लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

Hello

कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी, सचिव डॉ. रास बिहारी शर्मा, रघुनाथ शर्मा, उमेश कर्मकर, अजय कुमार यादव, सुंदरम कुमार और रविशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान घाट पर उपस्थित लोगों ने भी स्वेच्छा से सहयोग किया और संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी ने कहा कि माँ निर्मला देवी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल स्वच्छता अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि संस्था जनभागीदारी बढ़ाकर सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

वहीं, संस्था के सचिव डॉ. रास बिहारी शर्मा ने कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का आधार है। इसकी स्वच्छता और घाटों की सुंदरता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गंगा सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।

Hello

समाजसेवी सुंदरम कुमार ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने नियमित रूप से घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share:

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube