बक्सर। जन सुराज पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे बिहार की राजनीति में नई सोच, ईमानदार नेतृत्व और जनभागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बजरंगी मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार की घोषणा नहीं है, बल्कि बिहार में नई राजनीति की शुरुआत का संदेश है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जागरूक जनता बदलाव, विकास और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि वे इसे बिहार में नई तरह की राजनीति की शुरुआत के रूप में देखते हैं। उनके अनुसार, बांकीपुर किसी व्यक्ति या दल का गढ़ नहीं, बल्कि बिहार की जनता का गढ़ है और समय के साथ राजनीतिक परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं को ऐसे उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, जो नई राजनीति, पारदर्शिता और जनहित के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी बिहार में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन का मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।






.png)





